सेंट्रल टीम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2018 1:08 AM

विज्ञापन

जानी फैमिली प्लानिंग से संबंधित कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट जहानाबाद नगर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सलाहकार डॉ प्रिसी जोसेफ ने गुरुवार की शाम सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान राज्य स्वास्थ्य समिति के अधिकारी के साथ ही क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन पीयूष रंजन भी उनके साथ थे. निरीक्षण के दौरान ओटी, […]

विज्ञापन

जानी फैमिली प्लानिंग से संबंधित कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट

जहानाबाद नगर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सलाहकार डॉ प्रिसी जोसेफ ने गुरुवार की शाम सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान राज्य स्वास्थ्य समिति के अधिकारी के साथ ही क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन पीयूष रंजन भी उनके साथ थे. निरीक्षण के दौरान ओटी, प्रसव कक्ष, महिला वार्ड आदि को देखा. साथ ही फैमिली प्लानिंग से संबंधित चलाये जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की. डॉ जोसेफ ने फैमिली प्लानिंग के संबंध में चलाये जा रहे कार्यक्रमों से संबंधित डॉक्यूमेंट मेंटेन करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अस्पतालों में फैमिली प्लानिंग के लिए जो कार्य हो रहे हैं, उसका डॉक्यूमेंट मेंटेन होना चाहिए.
उन्होंने कंडोम बॉक्स का यूज हो रहा है या नहीं, के बारे में भी जानकारी प्राप्त की. वहीं अंतरा सूई के संबंध में भी जानकारी लेते हुए कहा कि इसका उपयोग से क्या लाभ हो रहा है, इस संबंध में भी रिपोर्ट प्राप्त करें. केंद्रीय टीम ने सदर अस्पताल के निरीक्षण से पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरगांव का भी निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान स्टॉक का पंजी संधारण पत्र पर विशेष जोर देने को कहा. निरीक्षण के दौरान डीपीएम अनवर आलम तथा अस्पताल प्रबंधक कुणाल भारती भी टीम के साथ मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन