साइबर अपराधियों ने उड़ाये 49 हजार रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2018 3:35 AM
विज्ञापन
मोबाइल फोन पर कार्ड नंबर व पिन कोड पूछकर खाता कर दिया खाली पूर्वी गांधी मैदान के व्यक्ति के साथ हुई जालसाजी जहानाबाद : विभिन्न बैंकों एवं अधिकारियों के द्वारा अक्सर बैंक के ग्राहकों को जालसाजों से सतर्क रहने के सुझाव दिये जाते रहे हैं लेकिन साइबर अपराधियों और जालसाजों का गिरोह किसी न किसी […]
विज्ञापन
मोबाइल फोन पर कार्ड नंबर व पिन कोड पूछकर खाता कर दिया खाली
पूर्वी गांधी मैदान के व्यक्ति के साथ हुई जालसाजी
जहानाबाद : विभिन्न बैंकों एवं अधिकारियों के द्वारा अक्सर बैंक के ग्राहकों को जालसाजों से सतर्क रहने के सुझाव दिये जाते रहे हैं लेकिन साइबर अपराधियों और जालसाजों का गिरोह किसी न किसी व्यक्ति को अपना शिकार बना रहा है. ऐसे ही गिरोह के शिकार हुए शहर के पूर्वी गांधी मैदान के निवासी नंद किशोर शर्मा, जिन्हें साइबर अपराधियों ने मोबाइल फोन पर झांसा देकर उनके खाते से 49 हजार 292 रुपये की शॉपिंग कर लिया. इस संबंध में उक्त व्यक्ति ने नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है, जिसमें एक मोबाइल नंबर का जिक्र कर उसके धारक को अभियुक्त बनाया गया है.
दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि 10 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे उनके मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति ने 9709639655 नंबर से कॉल किया और झांसा देते हुए कहा कि एसबीआई जहानाबाद का आपका एटीएम लॉक हो गया है. उसे पुन: चालू कराने के नाम पर जालसाज ने उनसे 16 अंकों का एटीएम कार्ड का नंबर और चार अंकों का पिन पूछा. उन्होंने बिना जांच-पड़ताल किये उसी वक्त नंबर बता दिया. इसके बाद 10-11 अप्रैल को आठ बार में उनके खाते से 49 हजार 292 रुपये की निकासी हो गयी. प्राथमिकी के साथ उन्होंने निकासी का जो मिनी स्टेटमेंट संलग्न किया है, उससे पता चला कि साइबर अपराधियों ने शॉपिंग कर उनके खाते को खंगाला है. पुलिस उस मोबाइल नंबर के धारक की पहचान करने में लगी है, जिससे उक्त व्यक्ति के मोबाइल पर कॉल आया था. इस तरह की घटनाएं जिले में पहले भी कई बार हो चुकी है. लोगों को बार-बार आगाह किया जाता है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने खाता और एटीएम का नंबर न बताये लेकिन जालसाजों के झांसे में आकर लोग गलतियां कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










