बिहार उपचुनाव : जहानाबाद सीट से RJD के प्रत्याशी कुमार कृष्णा मोहन उर्फ सुदय यादव 35,036 वोट से जीते

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2018 3:59 PM

विज्ञापन

जहानाबाद : बिहार में जहानाबाद विधानसभा निर्वाचन सीट के लिए संपन्न कराये गये उपचुनाव में राजद को बड़ी सफलता मिली है. जहानाबाद सीट से राजद के प्रत्याशी कुमार कृष्णा मोहन उर्फ सुदय यादव 35,036 वोट से जीत गये है.उन्होंने जदयू के अभिराम शर्मा को पराजित किया है. परिणाम आने के साथ ही राजद के कार्यकर्ताओं […]

विज्ञापन

जहानाबाद : बिहार में जहानाबाद विधानसभा निर्वाचन सीट के लिए संपन्न कराये गये उपचुनाव में राजद को बड़ी सफलता मिली है. जहानाबाद सीट से राजद के प्रत्याशी कुमार कृष्णा मोहन उर्फ सुदय यादव 35,036 वोट से जीत गये है.उन्होंने जदयू के अभिराम शर्मा को पराजित किया है. परिणाम आने के साथ ही राजद के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है.

चुनाव परिणाम आने के साथ ही तमाम कयासों विराम लग गया.जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव के परिणामको लेकर हर शख्स को बेसब्री से इंतजार था. किसके सिर होगा विधायक का ताज, इसका फैसला आज हो गया. जनता की अदालत ने 11 मार्च को ही ईवीएम के जरिये अपना संदेश दे दिया था. जहानाबाद सीट के लिए संपन्न कराये गये उपचुनाव में 14 प्रत्याशी ताल ठोक रहे थे, लेकिन कांटे की टक्कर एनडीए और महागठबंधन प्रत्याशी के बीच ही माना जा रहा था. जहानाबाद विधानसभा का चुनाव सरकार के लिए भी चुनौती के तौर माना जा रहा था. प्रचार-प्रसार के दौरान जदयू नेताओं की बड़ी फौज मैदान में उतरकर प्रत्याशी को जीताने के लिए जी-तोड़ प्रयास किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन