दहेज के लिए पत्नी की गला घोंट कर हत्या, पांच नामजद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2018 5:17 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव में रविवार की रात दहेज लोभी ससुराल के लोगों ने एक विवाहिता चंचला देवी (30 वर्ष) को पहले प्रताड़ित किया और फिर गला घोंट कर हत्या कर दी. महिला को मार डालने के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गये. सूचना पाकर पहुंची पुलिस […]

विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव में रविवार की रात दहेज लोभी ससुराल के लोगों ने एक विवाहिता चंचला देवी (30 वर्ष) को पहले प्रताड़ित किया और फिर गला घोंट कर हत्या कर दी. महिला को मार डालने के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गये. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और मृतका के मायके वाले को सौंप दिया. इस संबंध में महिला के भाई पिंटू कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है जिसमें पति दयानंद पांडेय के अलावा सांस, ससुर, भैंसुर एवं गोतनी को अभियुक्त बनाया गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि गया जिला के खिजरसराय थाना अंतर्गत सैदपुर गांव की निवासी चंचला देवी की शादी वर्ष 2005 में कोकरसा निवासी दयानंद पांडेय के साथ हुई थी.

प्राथमिकी के सूचक पिंटू कुमार का कहना है कि शादी के कुछ महीनों बाद से उसकी बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा. दहेज के रूप में रुपये की मांग की जाने लगी. नाजायज मांग पूरी नहीं करने पर उस पर पति समेत अन्य अभियुक्तों ने तरह-तरह से अत्याचार किया. इस संबंध में वर्ष 2010 में भी मामला दर्ज कराया गया था. बाद में सुलह समझौता होने पर उसकी बहन ससुराल में रहने लगी थी लेकिन दहेज लोभियों ने उसकी बहन को फिर से प्रताड़ित करना शुरू किया और रविवार की रात गला घोंट कर हत्या कर दी. गांव के लोगों से उसे इस घटना की जानकारी हुई. जब वह वहां पहुंचा तो उसकी बहन मरी पड़ी थी और घर के लोग फरार थे. सूचना पाकर पुलिस ने मामले की तहकीकात की. अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

हुलासगंज के कोकरसा गांव में हुई घटना, 12 साल पूर्व हुई थी शादी
गोलीबारी की प्राथमिकी दर्ज
रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के कुंडिला गांव में दो दिन पूर्व हुई गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुरुषोत्तम कुमार के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि गत शनिवार को हम अपने दरवाजे पर खड़े थे तभी रेणु देवी पति गिरिजेश शर्मा आये और गाली-गलौज करने लगे.
गाली देने से जब मना किया गया तो उनका बेटा मनीष कुमार राइफल लेकर घर से निकला और आ धमका. इसी बीच उसकी मां बोली कि सबको गोली मार दो. इतना कहते मनीष ने गोली चला दी जो पड़ोस के सुमित्रा देवी व अमंति देवी को लग गयी थी. इसके बाद वह भाग गया. हालांकि गोली की आवाज सुन ग्रामीण दौड़े और दोनों घायलों को इलाज के लिए ले गये.
इधर गंभीर रूप से घायल सुमित्रा देवी का इलाज पीएमसीएच में कराया जा रहा है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर
रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन