होरिलगंज में ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की गयी जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2017 4:24 AM

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट हाॅल्ट के समीप होरिलगंज मोहल्ला के आसपास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति की उम्र 35 वर्ष बतायी जा रही है. घटना की जानकारी होने के बाद जीआरपी द्वारा अपलाइन के बगल से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट हाॅल्ट के समीप होरिलगंज मोहल्ला के आसपास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति की उम्र 35 वर्ष बतायी जा रही है.

घटना की जानकारी होने के बाद जीआरपी द्वारा अपलाइन के बगल से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना के संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें शाम चार बजे जानकारी मिली कि अपलाइन के समीप झाड़ी में एक शव पड़ा है. जब वह मौके पर पहुंचे तो शव के आसपास भीड़ लगी थी.
लोगों से पूछताछ के बाद भी शव की पहचान नहीं हुई. ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है. जीआरपी द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन