दामाद ने सास की गोली मारकर हत्या की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2017 5:55 PM

विज्ञापन

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिला के मखदुमपुर थाना के विशुनगंज पुलिस चौकी अंतर्गत महंगुपुर गांव में आज तड़के एक दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी. विशुनगंज पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान महंगुपुर गांव निवासी विदयानंद यादव की पत्नी मालती देवी (48) के तौर पर हुई […]

विज्ञापन

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिला के मखदुमपुर थाना के विशुनगंज पुलिस चौकी अंतर्गत महंगुपुर गांव में आज तड़के एक दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी. विशुनगंज पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान महंगुपुर गांव निवासी विदयानंद यादव की पत्नी मालती देवी (48) के तौर पर हुई है.

चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी एवं मृतक महिला का दामाद शैलेंद्र यादव घटना के बाद से फरार है. शैलेंद्र औरंगाबाद जिला के गोह थाना क्षेत्र का निवासी है. उन्होंने बताया कि मालती देवी सुबह जब शौच के लिए घर से निकली थीं तभी शैलेंद्र ने उन पर गोली चला दी.

अवधेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन का आरोप है कि हाल के दिनों में मालती देवी शैलेंद्र यादव पर अपनी पुत्री को साथ रखने का दबाव बना रही थीं, पर वह उनकी बेटी को साथ नहीं रखना चाहता था. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन