युवक को घायल कर की लूटपाट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2017 4:54 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी ऊंटा मोहल्ले के निवासी मनीष कुमार नामक युवक को घायल कर अपराधियों ने उसके पास से नौ हजार रुपये और सोने की चेन व लॉकेट छीन लिया. इस संबंध में घायल युवक के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमें दो लोगों को नामजद […]

विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी ऊंटा मोहल्ले के निवासी मनीष कुमार नामक युवक को घायल कर अपराधियों ने उसके पास से नौ हजार रुपये और सोने की चेन व लॉकेट छीन लिया. इस संबंध में घायल युवक के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमें दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दोनों आरोपित पूर्वी ऊंटा मोहल्ले के ही निवासी हैं. घटना के संबंध में जख्मी युवक ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर से बगीचे की तरफ जा रहा था

उसी दौरान आरोपित दोनों बदमाशों ने उसे घेर लिया. दोनों लाठी-डंडा और हथियार से लैस थे. पकड़ने के बाद अपराधियों ने लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया और जेब से नौ हजार रुपये, गले से सोने की चेन और एक लॉकेट छीन लिया. यह भी कहा है कि मारपीट की घटना के बाद आरोपितों ने उसके घर पर आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. किसी की गिरफ्तारी की अभी सूचना नहीं है.

दो नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन