सरोवरों में भी लगी आस्था की डुबकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2017 7:36 AM
जहानाबाद (नगर) : कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जिले की सभी नदियों एवं सरोवर घाटों पर डुबकी लगाने के लिए अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही. विशेष कर शहरी क्षेत्र स्थित दरधा-यमुना के संगम तट पर डुबकी लगाने के लिए काफी संख्या में भक्त पहुंचे थे. विशेष रूप से महिला भक्तों का जमावड़ा […]
जहानाबाद (नगर) : कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जिले की सभी नदियों एवं सरोवर घाटों पर डुबकी लगाने के लिए अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही. विशेष कर शहरी क्षेत्र स्थित दरधा-यमुना के संगम तट पर डुबकी लगाने के लिए काफी संख्या में भक्त पहुंचे थे. विशेष रूप से महिला भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ था, जो संगम में डुबकी लगाने के बाद माता मांडेश्वरी के दरबार में पूजा-अर्चना करती देखी गयी. कुछ ऐसा ही हाल जिले के ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला, जहां नदियों एवं सरोवरों में बड़ी संख्या में भक्त डुबकी लगा रहे थे. कार्तिक पूर्णिमा के कारण प्रात:काल स्नान आदि कर भक्तों ने सूर्यदेव को जल अर्पित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










