हाईकोर्ट के फैसले को शिक्षक संघ ने संघर्ष की जीत बतायी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2017 4:56 AM
जहानाबाद : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट ने हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है जिसमें नियोजित शिक्षकों को समान काम के समान वेतन की मांग को जायज ठहराया गया है. संघ के अध्यक्ष रामउदय कुमार ने इसे शिक्षकों के संघर्ष की जीत तथा सरकार के शिक्षक कर्मचारी दमनकारी नीति की हार बताते […]
जहानाबाद : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट ने हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है जिसमें नियोजित शिक्षकों को समान काम के समान वेतन की मांग को जायज ठहराया गया है. संघ के अध्यक्ष रामउदय कुमार ने इसे शिक्षकों के संघर्ष की जीत तथा सरकार के शिक्षक कर्मचारी दमनकारी नीति की हार बताते हुए कहा है कि अब बिहार सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़ कर न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए समान काम के लिए समान वेतन देने की कार्रवाई करेगी.
फैसले पर हर्ष व्यक्त करने वालों में सत्येंद्र कुमार, गणित कुमार, मीणा कुमारी आदि ने नियोजित शिक्षकों को आगाह करते हुए कहा है कि हमें न्यायालय से हासिल हुई इस नैतिक जीत से आत्म संतोष का शिकार होने से स्वयं को बचाते हुए अपनी चट्टानी एकता को और मजबूत करना है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










