बिहार : जहानाबाद में ट्रेन से कटकर राजद नेता के भाई की दर्दनाक मौत

Updated at : 20 Oct 2017 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : जहानाबाद में ट्रेन से कटकर राजद नेता के भाई की दर्दनाक मौत

जहानाबाद :बिहारमें पटना-गया रेल खंड परगुरुवार देर रात मीराबिगहा हॉल्ट के समीप पैसेंजर ट्रेन से कटकर राजद नेता के भाई कमलेश यादव (40 वर्षीय) की दर्दनाक मौत हो गयी. शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने शव को देखा और घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी.सूचनापाकर मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे […]

विज्ञापन

जहानाबाद :बिहारमें पटना-गया रेल खंड परगुरुवार देर रात मीराबिगहा हॉल्ट के समीप पैसेंजर ट्रेन से कटकर राजद नेता के भाई कमलेश यादव (40 वर्षीय) की दर्दनाक मौत हो गयी. शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने शव को देखा और घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी.सूचनापाकर मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मेंलेकर पड़ताल की तो उसकी पहचान बरबिगहा गांव निवासी कमलेश यादव के रूप में की गयी. जिसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के बरबिगहा गांव निवासी कमलेश यादव गुरुवार की रात अपने रिश्तेदार से मिलने टेहटा जा रहे थे. टेहटा जाने के क्रम में वह ट्रेन के गेट पर खड़े थे,तभी अचानक मीराबिगहा हॉल्ट के समीप वे गिर गये. जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. जीआरपी पुलिसनेआज सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच में जुट गयी है. उधर, घटनाकीसूचना मिलने के साथ ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन