बिहार : जहानाबाद में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले के काको थाना अंतर्गत रसलपुर गांव में आज एक तालाब में मूर्ति विसर्जन करने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. काको प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकुंज कुमार ने बताया कि मृतकों में कमलेश […]
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले के काको थाना अंतर्गत रसलपुर गांव में आज एक तालाब में मूर्ति विसर्जन करने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. काको प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकुंज कुमार ने बताया कि मृतकों में कमलेश पंडित के पुत्र सुरज कुमार एवं अंकित कुमार और पुत्री ज्योति कुमारी शामिल हैं. तीनों बच्चों की उम्र दस से तेरह वर्ष के बीच है.
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को तालाब से निकाल लिया गया है. काको प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला सदर अस्पताल भेजा गया है. मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा.
ये भी पढ़ें… चाय में पत्ती की जगह डाला कीटनाशक दवा, पीते ही एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




