सिपाही बहाली के प्रश्नपत्र मिलने की चर्चा के बाद यहां लैपटॉप, ब्लूटूथ व कागजात के साथ 13 हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : जहानाबाद और मखदुमपुर थानों की पुलिस ने शनिवार को मखदुमपुर स्टेशन के समीप छापेमारी कर 13 युवकों को हिरासत में लिया है.पकड़े गये लोगों के पास से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये जाने की खबर है. चर्चा है कि हिरासत में लिए गये युवकों के पास से सिपाही बहाली के प्रश्नपत्र, प्रिंटर […]

विज्ञापन
जहानाबाद : जहानाबाद और मखदुमपुर थानों की पुलिस ने शनिवार को मखदुमपुर स्टेशन के समीप छापेमारी कर 13 युवकों को हिरासत में लिया है.पकड़े गये लोगों के पास से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये जाने की खबर है. चर्चा है कि हिरासत में लिए गये युवकों के पास से सिपाही बहाली के प्रश्नपत्र, प्रिंटर एवं अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किये गये हैं. एसपी मनीष ने कुछ भी बताने से इन्कार किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र जब्त होने की बात गलत है.
खबर फैली थी कि मखदुमपुर में जालसाजों की सूचना पाकर पटना एसटीएफ की टीम पहुंची है.के साथ जहानाबाद पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें 13 युवकों को आपत्तिजनक सामान के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन