सदर अस्पताल के भवन की शीघ्र करायी जायेगी मरम्मत
जहानाबाद नगर : सदर अस्पताल के जर्जर भवन की मरम्मती का कार्य शीघ्र आरंभ होगा. इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के पहल पर विभाग ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर मरम्मती कराने को कहा है. शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी डॉ चौधरी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें अस्पताल […]
जहानाबाद नगर : सदर अस्पताल के जर्जर भवन की मरम्मती का कार्य शीघ्र आरंभ होगा. इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के पहल पर विभाग ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर मरम्मती कराने को कहा है. शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी डॉ चौधरी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें अस्पताल के जर्जर भवन के बारे में जानकारी दी गयी. एसडीओ ने तत्काल भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को फोन कर जर्जर भवन की मरम्मती कराने के संबंध में कहा.
उन्होंने अस्पताल प्रशासन को भी कहा कि वे तत्काल इस संबंध में भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखें. विदित हो कि सदर अस्पताल भवन 1981 में बना था. शुरुआत के दिनों में 60 बेड का अस्पताल संचालित होता था. जो अब बढ़कर 300 बेड का हो गया है. भवन पुराना होने के कारण कई स्थानों पर जर्जर हो चुका है.
जर्जर भवन से अक्सर रेलिंग तथा सीलिंग का प्लास्टर टूट कर गिरने की घटना होते रहती है. इसमें कई बार मरीज व उनके परिजन तथा अस्पताल कर्मी भी घायल हुए है. अस्पताल के कई कमरे जर्जर हो जाने के कारण उनका उपयोग नहीं हो रहा है. ऐसे में पर्याप्त संख्या में बेड लगाना भी मुश्किल हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










