शहर में अवैध पार्किंग बनी लोगों के िलए समस्या
जहानाबाद : शहर में प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद अवैध पार्किंग जी का जंजाल बना है. शहर में विभिन्न चौक-चौराहों पर टेंपोचालकों की मनमानी से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है. टेंपोचालक व्यस्त इलाके में भी बीच सड़क पर टेंपो खड़ा कर देते हैं तथा सवारी उतारने एवं बैठाने का काम करते हैं जिससे […]
जहानाबाद : शहर में प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद अवैध पार्किंग जी का जंजाल बना है. शहर में विभिन्न चौक-चौराहों पर टेंपोचालकों की मनमानी से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है. टेंपोचालक व्यस्त इलाके में भी बीच सड़क पर टेंपो खड़ा कर देते हैं तथा सवारी उतारने एवं बैठाने का काम करते हैं जिससे आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. टेंपोचालक की मनमानी इस कदर बढ़ गयी है कि प्रतिबंधित स्थान पर टेंपो को घंटों खड़ा कर यात्री को सवार करते हैं .
शहर के राजाबाजार अंडरपास के समीप दरधा नदी पुल पार , काको मोड़, अस्पताल मोड़, बतीस वंभरिया सहित कई ऐसे जगह है जहां टेंपो सड़क के एक छोर पर खड़ी रहती है तथा ड्राइवर सवारी आने का इंतजार करते रहते हैं. सबसे बड़ी खास बात यह है कि आम लोगों को टेंपो की वजह से जाम का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस भी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










