शहर में बढ़ रही अापराधिक घटनाओं से दहशत में लोग

Updated:
विज्ञापन

समस्या. वाहन चुराने वाले अपराधियों की बढ़ गयी है सक्रियता जहानाबाद : शहर में अपराधियों के हौसले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं. हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ट्रक ,हाइवा और बाइकों की लगातार चोरी की जा रही है. ऐसी हालत में लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है. दशहरा पर्व […]

विज्ञापन

समस्या. वाहन चुराने वाले अपराधियों की बढ़ गयी है सक्रियता

जहानाबाद : शहर में अपराधियों के हौसले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं. हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ट्रक ,हाइवा और बाइकों की लगातार चोरी की जा रही है. ऐसी हालत में लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है. दशहरा पर्व को लेकर शहर में भीड़ बढ़ने लगी है. बैंकों में रुपये जमा या निकासी करने वाले लोग उचक्कों-लुटेरों के भय से डरे-सहमे रह रहे हैं. उन्हें यह चिंता सताती है कि रुपये लेकर बैंक से जाने के दौरान कहीं उसके साथ अनहोनी न हो जाये. ऐसी हालत में यदि पुलिस प्रशासन के द्वारा चौकसी और गश्त की मुक्कमल व्यवस्था नहीं की गयी तो अपराधियों का गिरोह अपनी हरकतों को अंजाम देने में सफल हो सकते हैं.
यहां बता दें कि बुधवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने दरधा नदी पुल के समीप राहुल शर्मा नामक युवक को उस वक्त गोली मार दी जब वह पैदल अपने घर जा रहा था. घटना का कारण अभी अज्ञात है. कारण चाहे जो भी हो लेकिन उक्त घटना में पुलिस की रात्रि गश्ती की सच्चाई उजागर कर दी. शहर की सड़क पर हुई हिंसक घटना गंभीर विषय माना जा रहा है. इसके कुछ दिनों पूर्व जिउतिया पर्व की रात अपराधियों ने रंजीत नामक बोलेरो चालक की गोली मार कर हत्या कर दी थी. उसका शव गांधी मैदान से सटे गांधी पार्क में पाया गया था. इसे लेकर घंटों सड़क जाम की गयी थी. इसका सुराग भी पुलिस को अब तक नहीं मिला है. पहले लोग बिना डर भय के देर रात में भी सड़क पर आना-जाना करते थे लेकिन उक्त दोनों घटनाओं से लोग सहम से गये हैं.
गाड़ियां चुराने वाले गिरोह के आतंक से वाहन मालिकों में है हड़कंप : शहर में वाहन चोरी की घटनाएं तो रिकॉर्ड स्थापित कर रखा है. आये दिन बाइक चोरी की घटनाओं से वाहन मालिकों में हड़कंप है. अब लोग इस स्थिति में अड़ गये हैं कि किसी स्थान पर अपनी बाइक खड़ी करने के बाद या तो वे अपने काम से इतर देर से अपनी बाइक की निगरानी करते हैं या फिर किसी व्यक्ति को अपनी बाइक के पास खड़ा कर ही किसी दुकान या कार्यालय में जाना मुनासिब समझते हैं ताकि उनकी मोटरसाइकिल सुरक्षित रह सके. हर एक-दो दिन पर शहर के विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी की अनेक घटनाएं हाल के दिनों में हुई है. शहर का कोर्ट एरिया हो या व्यवहार न्यायालय या फिर सरकारी कार्यालय का प्रांगण कहीं भी गिरोह के सदस्य गाड़ियां चुराने में तनिक भी गुरेज महसूस नहीं करता.
पीठ फेरते ही गिरोह के द्वारा गाड़ियां चुरा ली जाती है. शहर के अरवल मोड़, ऊंटा सब्जी मंडी, स्टेशन रोड, नगर पर्षद कार्यालय, एलआइसी कार्यालय समेत अन्य स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं घटी है. नगर थाने में बड़ी संख्या में दर्ज एफआइआर इसके प्रमाण है. बाइकों के अलावा ट्रक और हाइवा चोरी की घटनाएं हाल के दिनों में हुई बुधवार की रात अरवल मोड़ के समीप एक किराना दुकान में चोरी का प्रयास किया गया.
चोर-उचक्कों का गिरोह भी है सक्रिय, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
दशहरे को लेकर बैंकों के पास विशेष चौकसी की है जरूरत
व्यवसायी और पेंशनधारी भी हैं सकते में
शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है . दशहरे को लेकर प्राय: हरेक वर्ग के लोगों की भीड़ विभिन्न बैंकों में लगने लगी है. उल्लेखनीय है कि शहर में लूट और छिनतई की कई घटनाएं तब हुई है जब कोई पेंशनधारी वृद्ध या व्यवसायी बैंकों में लेनदेन करने गये है. सूत्र बताते है कि पर्व-त्योहार के मौके पर अपराधियों का गिरोह बैंकों एवं एटीएम के पास सक्रिय रहता है और मौका पाते ही लोगों के रुपये छीन कर या लूट कर भाग जाता है. इस गिरोह के भुक्तभोगी हो चुके हैं व्यवसायी, छात्र, संवेदक, रिटायर्ड दारोगा और बुजुर्ग पेंशनधारी. अब दशहरे पर यदि बैंकों और एटीएम के पास सशस्त्र बलों के द्वारा विशेष निगरानी और शहर में पुलिस गश्त सख्त नहीं किया गया तो अपराधियों का गिरोह अपने गलत मनसूबे में सफल हो सकता है. लोग पुलिस की कार्यशैली को लचर बता उस पर सवाल खड़े कर रहे हैं. शहर में दो कैश वैन से 35 लाख रुपयों की लूट का मामला भी नहीं सुलझा है. ऐसी हालत में जरूरत महसूस की जा रही है ड्यूटी के नाम पर खानापूरी करने वाले पुलिसकर्मियों के रवैये में सुधार करने की ताकि मुस्तैद पुलिस को देख चोर उचक्के और लुटेरे अपराध करने की साहस नहीं जुटा पाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन