केस हारने के बाद महिला और उसके बच्चे को मारने का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के पंचमहला मोहल्ले में विधवा मेहरूनिशा और उनके दो बच्चों को तेजाब से जलाने की घटना के पीछे संपत्ति के बंटवारे का विवाद कहा जाता है. पारिवारिक संपत्ति से अपना हिस्सा पाने के लिए उक्त विधवा महिला के पति ने छह वर्ष पूर्व व्यवहार न्यायालय में हकीयत वाद (टाइटिल सूट) दायर किया […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के पंचमहला मोहल्ले में विधवा मेहरूनिशा और उनके दो बच्चों को तेजाब से जलाने की घटना के पीछे संपत्ति के बंटवारे का विवाद कहा जाता है. पारिवारिक संपत्ति से अपना हिस्सा पाने के लिए उक्त विधवा महिला के पति ने छह वर्ष पूर्व व्यवहार न्यायालय में हकीयत वाद (टाइटिल सूट) दायर किया था.

बाद में उसके पति की मौत हो गयी थी. मुकदमें का फैसला उक्त विधवा के पक्ष में हुआ था. इसी कारण एक साजिश रच कर उसे और उसके दो बच्चों को तेजाब से जलाकर मार डालने की कोशिश की गयी. यह कहना है कि तेजाब से जलायी गयी विधवा मेहरूनिशा का, जो पीएमसीएच में इलाज के दौरान जीवन-मौत से जूझ रही है. चूंकि घटना की रात शनिवार को जख्मी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आनन-फानन में पीएमसीएच रेफर कर दिया था. इस कारण उस रात उसका बयान नहीं लिया गया था.

रविवार को नगर थाने की पुलिस पीएमसीएच पहुंची और घायल महिला का बयान लिया, जिसमें महिला ने उक्त बातों का जिक्र किया है. उसके बयान पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में भैंसूर तमना हुसैन, गोतनी फातमा, ननद कुरैसा खातून और जुवैदा एवं तमन्ना के पुत्र राजा को अभियुक्त बनाया गया है. इस केस के अनुसंधानकर्ता जहानाबाद महिला थानाध्यक्ष कुसुम भारती को बनाया गया है. उन्होंने छापेमारी कर आरोपित भैंसुर तमना हुसैन और ननद कुरैसा खातून को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा है. तीन अन्य आरोपित फरार हैं जिसे पकड़ने के लिए कुछ संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. प्राथमिकी में तेजाब पीड़ित महिला ने कहा है कि उसकी बड़ी ननद जुवैदा ने साजिश रची और पांचों आरोपितों ने मिल कर उस पर तेजाब फेंका . मेहरूनिशा का यह भी कहना है कि उसने आरोपितों को तेजाब फेंकने के बाद भागते हुए देखा था. बताया गया है कि आरोपितों ने स्टील के जग में भरे तेजाब को खिड़की से महिला पर उस वक्त फेंका था जब वह अपने मासूम पुत्र तारिक और पुत्री सम्मो के साथ घर के एक कमरे में सोयी हुई थी और खिड़की खुली हुई थी.

सीओ ने मारा छापा: बीती रात्रि पंचमहल्ला में घटी तेजाब कांड के बाद डीएम के निर्देश पर सीओ सुनील कुमार शाह ने नगर थाना की पुलिस के साथ तेजाब पकड़ने के लिए छापा मारा. सीओ ने फिदा हुसैन रोड, मलहचक, जाफरगंज आदि जगहों पर संचालित बैट्री दुकान पर छापा मारा.
षड्यंत्र कर पति की हत्या करने का लगाया आरोप
खबर के अनुसार संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर पारिवारिक विवाद लंबे समय से चला आ रहा था. घर में अक्सर झगड़ा हुआ करता था. आरोपितों द्वारा मेहरूनिशा को संपत्ति में हिस्सा नहीं देने के कारण विवाद बढ़ता गया तब उसके पति ने कानून का सहारा लिया और कोर्ट में छह वर्ष पूर्व टाइटिल सूट दायर किया था. एफआईआर में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने पूर्व में षड्यंत्र कर उसके पति की हत्या करा दी थी. महिला के अनुसार इसके बावजूद भी वह हिम्मत नहीं हारी और वह न्याय की आस लगाये हुई थी. अंतत: मुकदमें का फैसला उसके पक्ष में आया था.
जड़ी-बूटी के विक्रेता दुकानदार से हुई पूछताछ
शहर के बड़ी मस्जिद रोड में सोमवार को भीड़ लगी थी. एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस वहां पहुंची थी. मामला उभरा कि गिरफ्तार व्यक्ति तमन्ना हुसैन है जिसे पंचमहल्ला
तेजाब कांड के मामले में गिरफ्तार किया गया है. उसने तेजाब कहां से खरीदा इसकी तफ्तीश पुलिस कर रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उसने तेजाब की खरीदारी थाना रोड में संचालित जड़ी-बूटी और आयुर्वेदिक दवा बेचने वाले दुकानदार के पास से की है. इसकी पुष्टि के लिए पुलिस उक्त आरोपित को लेकर थाना रोड में संचालित जड़ी-बूटी के विक्रेताओं के पास गयी थी. प्राथमिकी के अनुसंधानकर्ता महिला थानाध्यक्ष
के अनुसार अभी किसी भी दुकानदार ने तेजाब की बिक्री किये जाने की बात स्वीकार नहीं की है, लेकिन
यह पता लगाया जा रहा है कि
तेजाब की खरीदारी कहां से की
गयी. पुलिस मुस्तैदी से इस मामले में लगी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन