आलोक जहानाबाद के नये डीएम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सतीश कुमार सिंह बनाये गये अरवल के डीएम जहानाबाद नगर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी आलोक रंजन घोष को जहानाबाद का डीएम बनाया गया है. उन्हें समाहर्ता एवं जिलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किये जाने के साथ ही बंदोबस्ती पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. बिहार सरकार के सामान्य […]
विज्ञापन
सतीश कुमार सिंह बनाये गये अरवल के डीएम
जहानाबाद नगर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी आलोक रंजन घोष को जहानाबाद का डीएम बनाया गया है. उन्हें समाहर्ता एवं जिलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किये जाने के साथ ही बंदोबस्ती पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जहानाबाद के तत्कालीन डीएम मनोज कुमार सिंह को अपर स्थानिक आयुक्त बिहार भवन नई दिल्ली के पद पर पदस्थापित किया गया है, जबकि अरवल के डीएम आलोक रंजन घोष को जहानाबाद का डीएम बनाया गया है. वहीं, खान एवं भूतत्व विभाग के अपर सचिव सतीश कुमार सिंह को अरवल का डीएम बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










