जहानाबाद में युवक की गोली मार हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गांधी पार्क में बेंच के नीचे पड़ी थी लाश, शव के पास पिस्तौल बरामद जहानाबाद : शहर के रिहाइशी इलाके गांधी मैदान से सटे दक्षिण और सर्किट हाउस (परिसदन) के ठीक सामने स्थित गांधी पार्क में गुरुवार की अहले सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. पेशे से ड्राइवर रंजीत कुमार यादव […]
विज्ञापन
गांधी पार्क में बेंच के नीचे पड़ी थी लाश, शव के पास पिस्तौल बरामद
जहानाबाद : शहर के रिहाइशी इलाके गांधी मैदान से सटे दक्षिण और सर्किट हाउस (परिसदन) के ठीक सामने स्थित गांधी पार्क में गुरुवार की अहले सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. पेशे से ड्राइवर रंजीत कुमार यादव (28 वर्ष) के सिर में गोली मारकर हत्या की गयी है. वह समीप के ही पुरानी जेल देवरिया मुहल्ला निवासी खटाल संचालक रामईश्वर यादव का पुत्र था. उसका शव गांधी पार्क में सीमेंट की बेंच के नीचे जमीन पर पड़ा था. वहां खून के धब्बे थे. शव के पास से एक देसी पिस्तौल, आठ एमएम की एक गोली और युवक के पैकेट से उसका मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है. मॉर्निंग वाक करने पहुंचे लोगों की नजर शव पर पड़ी, तो हल्ला होते ही मृतक के परिजन और मुहल्ले के लोग पार्क में जमा हो गये. सूचना पाकर नगर थाने
जहानाबाद में युवक की…
की पुलिस भी पहुंची. अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने पार्क के समीप जहानाबाद-घोसी रोड और बत्तीस भवंरिया मोड़ के पास दो बार सड़क जाम कर दिया. लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. पटना से फोरेंसिक जांच टीम के देर से पहुंचने के कारण सात घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाया गया. घटना के संबंध में कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि पार्क में ही गोली मारकर युवक की हत्या की गयी है. यह भी बताया जा रहा है कि अपराधियों ने किसी दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को पार्क में लाकर फेंक दिया और उसके हाथ में पिस्तौल थमा कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










