ट्रेन से गिरकर महिला की गयी जान
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के कनौदी गांव के समीप पैसेंजर ट्रेन से गिरकर 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी. शव की पहचान अभी नहीं हुई है. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में लाया. रेल पुलिस […]
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के कनौदी गांव के समीप पैसेंजर ट्रेन से गिरकर 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी. शव की पहचान अभी नहीं हुई है. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में लाया. रेल पुलिस के अनुसार घटना पूर्वाह्न करीब 10 बजे की है. ट्रैक मैन एक घंटे पूर्व उक्त रास्ते से गुजरा था उस वक्त महिला की लाश ट्रैक पर नहीं थी. जब वह वापस लौटा तो एक महिला रेलवे ट्रैक पर गिरी हुई है. उसकी सिर में गहरी चोट के निशान थे. कुछ ही देर पूर्व एक पैसेंजर ट्रेन वहां से गुजरी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










