हटायी जायेंगी काम नहीं करने वाली आशा व एएनएम: डीडीसी
जहानाबाद नगर : स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मगध प्रमंडल के आयुक्त द्वारा 20 बिंदुओं का निर्धारण किया गया है. इन बिंदुओं पर अस्पताल प्रशासन को कार्य करना है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही वैसे आशा और एएनएम को चयन मुक्त किया […]
जहानाबाद नगर : स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मगध प्रमंडल के आयुक्त द्वारा 20 बिंदुओं का निर्धारण किया गया है. इन बिंदुओं पर अस्पताल प्रशासन को कार्य करना है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही वैसे आशा और एएनएम को चयन मुक्त किया जाना है जो काम नहीं करते हों. आयुक्त द्वारा निर्धारित बिंदुओं की समीक्षा मंगलवार को उप विकास आयुक्त रामरूप प्रसाद ने की. विकास भवन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में डीडीसी ने सभी बिंदुओं की एक-एक कर समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये.
इस दौरान हाईरिस्क महिला की पहचान कर उसका समुचित इलाज सुनिश्चित कराने, मदर डेथ एवं शिशु डेथ के कारणों का पता लगाते हुए उसके निराकरण का उपाय करने को कहा गया. साथ ही रजिस्टर को अपडेट रखने ,रोस्टर के अनुसार ओपीडी तथा इंडोर में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने,ओपीडी में एक चिकित्सक से कम से कम 40 मरीज का इलाज सुनिश्चित कराने की बिंदुओं की समीक्षा हुई. साथ ही जननी एवं बाल सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसूता को होने वाले भुगतान को अपडेट रखने, भुगतान आरटीजीएस माध्यम से करने की बिंदुओं की भी समीक्षा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










