चाकू मार रेस्टोरेंट संचालक को किया घायल
जहानाबाद : शहर के निजामुद्दीनपुर मोहल्ला निवासी और रेस्टोरेंट संचालक नागेंद्र कुमार उर्फ डब्ल्यू को मोहल्ले के ही एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया. जख्मी युवक का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में घायल व्यक्ति के बयान पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. जिसमें निजामुद्दीनपुर निवासी रविरंजन […]
जहानाबाद : शहर के निजामुद्दीनपुर मोहल्ला निवासी और रेस्टोरेंट संचालक नागेंद्र कुमार उर्फ डब्ल्यू को मोहल्ले के ही एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया. जख्मी युवक का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में घायल व्यक्ति के बयान पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. जिसमें निजामुद्दीनपुर निवासी रविरंजन कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नागेंद्र कुमार अपने भाई के साथ काको मोड़ के समीप एक रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं.
उनका कहना है कि रविरंजन नामक युवक ने रविवार की रात उन्हें रेस्टोरेंट से खाना लाने का ऑर्डर दिया था. चूंकि एक ही मोहल्ले में दोनों का घर है, इस कारण घर जाने के क्रम में वह खुद रात में खाना लेकर रविरंजन के घर पर गया. जब उन्होंने खाने का पैसा भुगतान करने को कहा तो थोड़ी देर रुकने के लिए कहा फिर घर के भीतर बुलाकर चाकू से प्रहार कर दिया. बचाव करने के क्रम में चाकू से उनका हाथ कट गया. इसके बाद रात भर उसे घर में ही कैद करके रखा गया. प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि सुबह में किसी तरह वह भाग कर अपने घर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










