राष्ट्रीय लोक अदालत में 776 मामलों का निबटारा

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जहानाबाद एवं अरवल न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत को सफल बनाने के लिए नौ पीठ जहानाबाद में तथा अरवल में चार पीठों का गठन किया गया था. जहानाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्र प्रकाश सिंह […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जहानाबाद एवं अरवल न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत को सफल बनाने के लिए नौ पीठ जहानाबाद में तथा अरवल में चार पीठों का गठन किया गया था. जहानाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया.

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायिक पदाधिकारी नमिता सिंह ने बताया कि लोक अदालत में कुल 776 मामलों का निबटारा हुआ, जिसमें दो करोड़ 85 लाख 18 हजार 341 रुपये की वसूली हुई. नमिता सिंह के अनुसार अापराधिक मामले के कुल 157 मामले का समझौता किया गया इसमें माप-तौल एवं वन विभाग के मामले भी शामिल हैं. इसमें दो लाख 66 हजार 450 रुपये की वसूली हुई. बीमा वाद के मामलों में 92 लाख रुपये बैंक के चार मामलों में दो करोड़ 74 लाख 18 हजार 85 रुपये की वसूली हुई. बिजली विभाग के आठ मामलों में 3806 रुपये की वसूली हुई.

पीठ में एडीजे रामाकांत यादव, सीजेएम रामायण राम, एसीजेएम सुधीर सिन्हा सबजज नमिता सिंह, सब जज राकेश कुमार रजक, एसडीजेएम मुकेश कुमार मिश्रा, मुंसिफ मनीष कुमार उपाध्याय, न्यायिक दंडाधिकारी उमेश कुमार एवं प्रणव कुमार भारती द्वारा मुकदमों का निष्पादन किया गया.

जिनकों दो-दो अधिवक्ता की टीम केस के निष्पादन के सहयोग के लिए रखा गया था. वहीं अरवल जिले के मुकदमों के निष्पादन के लिए गठित चार पीठों के लिए सब जज अरुण कुमार, कृष्ण कुमार चौधरी, एडीजे राघवेंद्र सिंह को पीठासीन अधिकारी के द्वारा सुलह एवं आपसी सहमति के आधार पर मुकदमा का निष्पादन किया गया. दोनों जगहों पर आम जनता की सहायता के लिए हेल्प-डेस्क बनाया गया था. जिस पर पारा लिगल स्वयंसेवक एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन