19 व 20 सितंबर को होगा जिलास्तरीय युवा महोत्सव

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 19 एवं 20 सितंबर को अब्दुलबारी नगर भवन में जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. जिला युवा महोत्सव में जिले के वैसे युवा प्रतिभागी नि:शुल्क भाग ले सकते हैं जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष के बीच हो. युवा […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 19 एवं 20 सितंबर को अब्दुलबारी नगर भवन में जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. जिला युवा महोत्सव में जिले के वैसे युवा प्रतिभागी नि:शुल्क भाग ले सकते हैं जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष के बीच हो. युवा महोत्सव में भाग लेने के लिये प्रतिभागी जिला जनसंपर्क कार्यालय से संपर्क कर विहित आवेदन प्रपत्र को प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन पत्र को भलीभांति भर कर 12 सितंबर के पांच बजे तक जिला जनसंपर्क कार्यालय में जमा कर सकते हैं. आवेदनपत्र में प्रतिभागी अपने संबंध में विस्तार से जानकारी का उल्लेख करेंगे.

आवेदनपत्र के साथ ही दो फोटोग्राफ, उम्र प्रमाणपत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न कराना होगा. युवा महोत्सव के सफल आयोजन एवं पारदर्शी परिणाम के लिये जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा निर्णायक मंडल का गठन किया गया है .उन्होंने बताया कि निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम अंतिम होगा जिस पर कोई भी विवाद स्वीकार नहीं किया जायेगा. सभी विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिये भेजने की व्यवस्था जिला प्रशासन से किया जायेगा.

युवा महोत्सव में 19 सितंबर को चाक्षुषकला, मूर्तिकला, हस्तशिल्प, वक्तृता, लघु नाटक , समूह गायन, एकल शास्त्रीय वाद्य-गायन तथा 20 सितंबर को शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वाद्य-वादन, शास्त्रीय नृत्य, समूह लोक नृत्य आयोजित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन