203 खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को कृषिविभाग ने दी पीओएस मशीन
जहानाबाद नगर : उर्वरक विक्रेताओं द्वारा किसानों को मनमाने ढंग से उर्वरक की बिक्री के रवैये से किसानों को मुक्ति दिलाते हुए नियंत्रित मूल्य के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा सभी खुदरा उर्वरक व्यवसायियों को पीओएस मशीन उपलब्ध करा दी गयी है. अब इसके द्वारा किसानों को आधार कार्ड के […]
जहानाबाद नगर : उर्वरक विक्रेताओं द्वारा किसानों को मनमाने ढंग से उर्वरक की बिक्री के रवैये से किसानों को मुक्ति दिलाते हुए नियंत्रित मूल्य के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा सभी खुदरा उर्वरक व्यवसायियों को पीओएस मशीन उपलब्ध करा दी गयी है. अब इसके द्वारा किसानों को आधार कार्ड के आधार पर उर्वरक की बिक्री करेंगे.
किसानों के द्वारा इस संदर्भ में शिकायत करने पर संबंधित दुकान पर पीओएस मशीन से उर्वरक बिक्री करते नहीं पाये जाने पर विक्रेता पर कार्रवाई की जायेगी. यह व्यवस्था पूर्णत: ऑनलाइन है, जिसमें रिटेलर से कंपनी के बीच उर्वरक अवैध तरीके से सप्लाई नहीं हो सकेगी, इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा. जिला कृषि पदाधिकारी शंकर झा ने बताया कि पीओएस मशीन के उपयोग से किसानों को काफी लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










