बालू की नीलामी के लिए प्रशासनिक कवायद तेज

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद सदर : जिले में व्याप्त बालू संकट से निजात दिलाने हेतु प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है. डीएम के निर्देश पर 550 लाख सीएफटी बालू की नीलामी कराने हेतु खनन विभाग द्वारा प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. डीएम के निर्देश पर खनन विभाग ने बीर्रा, गोडीहा, वंशी बिगहा, साहोबिगहा में फल्गु तट पर […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : जिले में व्याप्त बालू संकट से निजात दिलाने हेतु प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है. डीएम के निर्देश पर 550 लाख सीएफटी बालू की नीलामी कराने हेतु खनन विभाग द्वारा प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. डीएम के निर्देश पर खनन विभाग ने बीर्रा, गोडीहा, वंशी बिगहा, साहोबिगहा में फल्गु तट पर किये गये बालू भंडारण कर आकलन कर लिया है तथा बालू की नीलामी हेतु रेट का निर्धारण किया जाना है. ज्ञात हो कि जिले में विगत 20 जुलाई से नदी घाट से बालू के उठाव बिक्री पर रोक लगी हुई है.

रोक लगाने के बाद प्रशासन ने इसकी सख्ती बरतनी शुरू कर दिया तथा चोरी-छिपे बिक रहे बालू के उठाव पर भी प्रतिबंध लगा दिया तथा कई ट्रैक्टर को जब्त कर जुर्माना वसूली की कार्रवाई भी की. जिसके बाद से जिले में बालू संकट गहरा गया. बाद में जिला प्रशासन द्वारा बालू की बंदोबस्ती भी रद्द कर दी. बालू को लेकर जिले में चारों ओर हाहाकार मची हुई है. निर्माण कार्य जिले में लगभग ठप हो गया है तथा बालू नहीं मिलने के कारण सीमेंट, छड़ तथा ईंट का व्यवसाय भी चौपट हो गया है. लेबर एवं राज मिस्त्री भी बेरोजगार हो गया है.

एक-दो दिनों में रेट का निर्धारण किया जायेगा
नदी घाट पर भंडारण किये गये बालू का आकलन कर लिया गया है. एक-दो रोज में उसका रेट निर्धारण किया जायेगा. उसके बाद विज्ञापन निकाल कर बालू की नीलामी एक सप्ताह के अंदर कर दी जायेगी.
सियाशरण ठाकुर, जिला खनन पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन