सीआरपीएफ के जवान से दो लाख रुपये उड़ाये

Updated:
विज्ञापन

बाइक सवार दो उचक्कों ने दिया घटना को अंजाम जहानाबाद : शहर के काको मोड़- बस स्टैंड के समीप संचालित एसबीआई कृषि शाखा के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो उचक्के सीआरपीएफ के एक जवान से दो लाख रुपये छीन कर चंपत हो गये. इस संबंध में सीआरपीएफ के जवान मंतोष कुमार ने गुरुवार को नगर […]

विज्ञापन

बाइक सवार दो उचक्कों ने दिया घटना को अंजाम

जहानाबाद : शहर के काको मोड़- बस स्टैंड के समीप संचालित एसबीआई कृषि शाखा के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो उचक्के सीआरपीएफ के एक जवान से दो लाख रुपये छीन कर चंपत हो गये. इस संबंध में सीआरपीएफ के जवान मंतोष कुमार ने गुरुवार को नगर थाने की पुलिस को सूचना दी है. वह उंटा मदारपुर मुहल्ले के निवासी है जो जम्मू में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं. घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त जवान छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था. बुधवार को उन्होंने जहानाबाद स्थित भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा से दो लाख रुपये की निकासी की थी. जब वे रुपये लेकर बैंक से बाहर सड़क पर निकले उसी दौरान घात
लगाये एक मोटरसाइकिल पर सवार दो उचक्के रुपये से भरा थैला छीन कर भाग निकले. बताया जाता है कि बैंकों एवं एटीएम में सक्रिय रहने वाला अपराधियों का गिरोह बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे. जैसे ही उक्त जवान बैंक से बाहर निकला उसी दौरान अपराधियों का गिरोह घटना को अंजाम देकर भाग निकला. थानाध्यक्ष एसके शाही के अनुसार गुरुवार को उक्त घटना से संबंधित लिखित आवेदन सीआरपीएफ जवान ने दी है. मामले की तहकीकात और उचक्कों को पकड़ने के लिए पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है. बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन