सड़क हादसे में छह लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

मखदुमपुर : टेहटा-मखदुमपुर रोड के नंदनपुरा गांव के समीप रविवार की शाम अनियंत्रित पिकअप वैन ने यात्री से भरे टेंपो को रौंद दिया जिससे आधे दर्जन यात्री घायल हो गये. घायलों में मखदुमपुर डीह निवासी प्रमीला देवी, सैदपुर बेलदारी गांव निवासी मुन्ना देवी, बसंती देवी, रामरतिया देवी, बंटी कुमार शामिल है. सभी घायलों का इलाज […]

विज्ञापन
मखदुमपुर : टेहटा-मखदुमपुर रोड के नंदनपुरा गांव के समीप रविवार की शाम अनियंत्रित पिकअप वैन ने यात्री से भरे टेंपो को रौंद दिया जिससे आधे दर्जन यात्री घायल हो गये. घायलों में मखदुमपुर डीह निवासी प्रमीला देवी, सैदपुर बेलदारी गांव निवासी मुन्ना देवी, बसंती देवी, रामरतिया देवी, बंटी कुमार शामिल है. सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि टेहटा बाजार से यात्रियों से भरा टेंपो मखदुमपुर जा रहा था तभी नंदपुरा गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन ने धक्का देते हुए रौंद दिया और भागने में सफल रहा. घायल यात्रियों ने बताया कि वे लोग टेहटा बाजार से जरूरी सामान खरीदकर अपने घर जा रहे थे. घटना की सूचना पर टेहटा ओपी की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच किया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया. वहीं टेम्पो के पीछे आ रहे साइकिल सवार अमृत राज की जान बाल-बाल बच गया. उसका साइकिल भी टेंपो के अंदर चला गया .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन