यात्री बस से कुचल कर महिला की हुई मौत
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कल्पा ओपी अंतर्गत औदानचक गांव के समीप शनिवार को यात्री बस से कुचल कर 42 वर्षीया महिला मंतिया देवी की मौत हो गयी. मृत महिला औदानचक की रहने वाली थी. घटना के संबंध में बताया गया है कि घर से निकल कर उक्त महिला खेत देखने जा रही थी. […]
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कल्पा ओपी अंतर्गत औदानचक गांव के समीप शनिवार को यात्री बस से कुचल कर 42 वर्षीया महिला मंतिया देवी की मौत हो गयी. मृत महिला औदानचक की रहने वाली थी. घटना के संबंध में बताया गया है कि घर से निकल कर उक्त महिला खेत देखने जा रही थी. औदानचक के समीप जब वह सड़क से गुजर रही थी,
उसी दौरान पीछे से आयी एक मिनी बस ने उसे कुचल दिया. घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया ,लेकिन रास्ते में ही उक्त महिला की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक बस समेत फरार हो गया. ग्रामीणों के अनुसार जिस बस से कुचल कर महिला की मौत हुई है, उस वाहन की पहचान कर ली गयी है और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










