तेजाब कांड की आरोपित गिरफ्तार
जहानाबाद : शहर के जाफरगंज मोहल्ले की निवासी 17 वर्षीया एक लड़की को उसी मोहल्ले की रहनेवाली उसकी सहेली ने तेजाब से जला दिया. यह घटना 21 अगस्त की है, लेकिन इसकी प्राथमिकी सोमवार की देर रात तब हुई जब पीएमसीएच की टीओपी पुलिस के द्वारा जख्मी लड़की का बयान नगर थाने में आया. तेजाब […]
जहानाबाद : शहर के जाफरगंज मोहल्ले की निवासी 17 वर्षीया एक लड़की को उसी मोहल्ले की रहनेवाली उसकी सहेली ने तेजाब से जला दिया. यह घटना 21 अगस्त की है, लेकिन इसकी प्राथमिकी सोमवार की देर रात तब हुई जब पीएमसीएच की टीओपी पुलिस के द्वारा जख्मी लड़की का बयान नगर थाने में आया.
तेजाब से बुरी तरह जलायी गयी रूमी परवीन नामक लड़की पीएमसीएच में जीवन-मौत से जूझ रही है. प्राथमिकी के अनुसार घटना का कारण आरोपित लड़की शाहिन परवीन उर्फ मोनी के द्वारा उसके भाई के साले से शादी करने का बनाये गये दबाव को ठुकराना कहा गया है. नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की मध्य रात्रि आरोपित लड़की मोनी को गिरफ्तार किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को जेल भेजा. दर्ज करायी गयी एफआईआर में पीड़ित लड़की का कहना है कि उसकी सहेली शाहिन उर्फ मोनी का घर एक-दूसरे की बगल में है. दोनों के बीच मोबाइल फोन से बातचीत होती थी.
बातचीत के क्रम में मोनी अपने बड़े भाई के साला बेलागंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवाजी रिजवान से शादी करने के लिए बार-बार कहती थी. उस पर दबाव बनाया जाता था. पीड़िता का यह भी कहना है कि रिजवान के बड़े भाई अरमान से वह बात करती थी. उसके घर के लोगों ने बात करने से मना कर दिया था. यह जानकारी उसकी सहेली को हो गयी थी और इसी कारण 21 अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह अपने घर के कमरे में सोयी हुई थी उसी दौरान उसकी सहेली ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया.
बताया गया है कि तेजाब से उसके ललाट के नीचे का चेहरा, सीना, पेट और हाथ बुरी तरह जल गये हैं. आनन-फानन में 21 अगस्त को ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. 27 अगस्त को पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में टीओपी के दारोगा दीपक कुमार ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया. सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस 28 अगस्त को वहां गयी और फर्द बयान लेकर देर रात जहानाबाद पहुंची. इधर, कार्रवाई करते हुए नगर थानाध्यक्ष एस के शाही ने जाफरगंज मोहल्ला स्थित आरोपित लड़की के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










