फर्टिलाइजर कंपनी के कर्मी से 3.83 लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

मखदुमपुर : टेहटा ओपी क्षेत्र के ढकनी विगहा मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक पर सवार हथियारबंद लुटेरों ने फर्टिलाइजर कंपनी के एक कर्मी से तीन लाख 83 हजार रुपये लूट लिया. अपराधियों की संख्या तीन बतायी गयी है. इस संबंध में टेहटा ओपी की पुलिस को सूचना दी गयी है. लुटेरों को पकड़ने […]

विज्ञापन

मखदुमपुर : टेहटा ओपी क्षेत्र के ढकनी विगहा मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक पर सवार हथियारबंद लुटेरों ने फर्टिलाइजर कंपनी के एक कर्मी से तीन लाख 83 हजार रुपये लूट लिया. अपराधियों की संख्या तीन बतायी गयी है. इस संबंध में टेहटा ओपी की पुलिस को सूचना दी गयी है. लुटेरों को पकड़ने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है.

खबर के अनुसार जहानाबाद स्थित सावली इंटरप्राइजेज कंपनी के कर्मचारी कन्हैया कुमार प्रखंड क्षेत्र के नवावगंज, विशुनगंज, मखदुमपुर बाजार से तगादा वसूल कर जहानाबाद लौट रहा था. तगादा में मिले रुपये लेकर वह जैसे ही मखदुमपुर बाजार से आगे बढ़ा और ढकनी बिगहा मोड़ के समीप पहुंचा उसी वक्त काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियारबंद लुटेरों ने उसका पीछा किया. मोटरसाइकिल से जहानाबाद जा रहे उक्त कर्मचारी की बाइक को पैर से धक्का मारा जिससे वह सड़क पर गिर गया.

बाइक से गिरते ही दो लुटेरे हथियार का भय दिखा रुपयों से भरा बैग छीन कर भाग गया. घटना की सूचना पर पहुंचे टेहटा ओपी के प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि हुलासगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी कन्हैया कुमार ने अपने साथ हुई लूट की घटना की सूचना दी ह. अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन