सावधान : कब्जा जमाये दुकानदारों को किया जायेगा बेदखल

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के जिला पर्षद की जमीन पर अनधिकृत रूप से कब्जा जमाये बैठे दुकानदारों की परेशानी आने वाले दिनों में बढ़ सकती है. ऐसे दुकानदारों को अपनी दुकान से बेदखल होना पड़ सकता है. प्रशासन ने गैर कानूनी ढंग से जमीन हड़प कर वर्षों से दुकान चला रहे दुकानदारों को चिह्नित करने का […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के जिला पर्षद की जमीन पर अनधिकृत रूप से कब्जा जमाये बैठे दुकानदारों की परेशानी आने वाले दिनों में बढ़ सकती है. ऐसे दुकानदारों को अपनी दुकान से बेदखल होना पड़ सकता है.

प्रशासन ने गैर कानूनी ढंग से जमीन हड़प कर वर्षों से दुकान चला रहे दुकानदारों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है. जो दुकानदार जरूरी कागजात नहीं पेश करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जरूरी दस्तावेज नहीं दिये जाने व पक्का मकान बना मोटी कमाई कर रहे दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त अभियान का डंडा चलाने का मन बना लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पर्षद से प्राप्त पत्र के आलोक में फिलहाल शहर के अांबेडकर चौक के समीप आसपास के इलाका जहां वसीका नवीस व रजिस्ट्री का दस्तावेज तैयार किया जाता है, ऐसी जगहों पर सदर अंचल द्वारा 52 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है तथा उन्हें दुकान का समुचित कागजात उपलब्ध कराने को कहा है.

प्रशासन द्वारा प्रपत्र 1 में दुकानदारों से दुकान का मुख्य आधार किसकी अनुमति से दुकान चलाया जा रहा है, जैसे कई जरूरी दस्तावेज की मांग की गयी है. प्रशासन की इस कार्रवाई से कई दुकानदार कानूनी दांव-पेच में फंस सकते हैं तथा प्रशासन की जद में आने पर उन्हें दुकान छोड़नी पड़ सकती है. ऐसे दुकानदार के खिलाफ प्रशासन अतिक्रमण मुक्त अभियान चला दुकान से बेदखल करने का काम करेगा.

जिला पर्षद प्राप्त पत्र के आलोक में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वास्तविक दुकानदारों को चिह्नित करने हेतु 52 दुकानदारों को अंचल द्वारा नोटिस जारी किया गया है. जांच के पश्चात गैर कानूनी ढंग से कब्जा जमाया दुकानदारों को अतिक्रमण मुक्त अभियान चला दुकान से बेदखल किया जायेगा.
सुनील कुमार शाह, सीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन