जिले के प्रभारी मंत्री जयकुमार सिंह ने किया घोषणा

Updated:
विज्ञापन

मखदुमपुर : समाजवादी आंदोलन के जनक डाॅ लोहिया के सच्चे साथी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व उपेंद्रनाथ वर्मा की छठी पुण्यतिथि पर राजकीय सम्मान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के औद्योगिक एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों के प्रतिनिधि के साथ उनकी […]

विज्ञापन

मखदुमपुर : समाजवादी आंदोलन के जनक डाॅ लोहिया के सच्चे साथी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व उपेंद्रनाथ वर्मा की छठी पुण्यतिथि पर राजकीय सम्मान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के औद्योगिक एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों के प्रतिनिधि के साथ उनकी आवाज थे स्व उपेंद्र नाथ वर्मा.

मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय धराउत में ग्रहण किया है. इसलिए उसे एक मॉडल विद्यालय बनाने के साथ उनका नाम स्व उपेंद्र नाथ वर्मा के नाम पर किया जायेगा. उनके पैतृक घर झम्मन बिगहा में बिहार सरकार द्वारा राजकीय सम्मान के साथ स्व वर्मा की छठी पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर स्व वर्मा की पत्नी गिरिजा कुमारी वर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया गया. लोकार्पण में बिहार सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री एवं विधि कृष्ण नंदन वर्मा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष आभा रानी,

जिला परिषद अध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला पार्षद संगीता सिंह, धर्मेंद्र पासवान, पूर्व विधायक बेलागंज सच्चिदानंद प्रसाद, पूर्व विधायक गुरुआ सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा उपस्थित थे. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्व वर्मा के पुत्र एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा, जबकि संचालन वरीय पत्रकार संतोष श्रीवास्तव एवं ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से की. राजकीय समारोह में स्वागत भाषण अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी ने की. इस अवसर पर अपर समाहर्ता रमेश कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह, धराउत पंचायत के मुखिया अजय यादव, मुखिया सुमन कुमारी,

पूर्व जीप सदस्य निराला, सामाजिक कार्यकर्ता अभिराम पासवान, कर्तव्य कुमार ज्योति सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर कला जत्था के सदस्य विश्वजीत महाराज, गणपति मिश्र, अवनीश कुमार, सुजीत कुमार, राकेश कुमार, हरेंद्र शर्मा, रोशनी रानी, सपना कुमारी ने साथ स्व वर्मा की जीवन पर बनाये लोक गीत प्रस्तुत किया. इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कहा कि स्व वर्मा सामाजिक न्याय एवं वंचित समाज की आवाज थे. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि स्व वर्मा नेता निर्माण करने में सबसे आगे थे. उसका जीता जागता उदाहरण मैं हूं मुझे उन्होंने ही विधायक बनाया. भगवतिया देवी, समता देवी, विजय कुमार सहित दो दर्जन से अधिक लोगों को विधायक तथा एमपी बनाए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन