पानी से भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत
मसौढ़ी : गौरीचक थाना के खैरा गांव के पास शनिवार की शाम ईंट से लदा ट्रैक्टर चालक के संतुलन खो जाने की वजह से सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गया . हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे एक मजदूर पुनपुन के तेलियान निवासी नीतीश कुमार (33) की दबने मौके पर ही मौत हो […]
मसौढ़ी : गौरीचक थाना के खैरा गांव के पास शनिवार की शाम ईंट से लदा ट्रैक्टर चालक के संतुलन खो जाने की वजह से सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गया . हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे एक मजदूर पुनपुन के तेलियान निवासी नीतीश कुमार (33) की दबने मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि ट्रैक्टर का चालक व उस पर बैठा एक अन्य मजदूर कूद कर फरार हो गये .बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला जा सका .पुलिस शव बरामद कर थाना ले आयी है .
जानकारी के अनुसार पुनपुन से ईंट लेकर ट्रैक्टर गौरीचक के रास्ते जा रहा था .इसी बीच खैरा गांव के पास चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है . पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










