गोढ़ना में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित हुआ फरार

Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी : थाना के गोढ़ना गांव में बीते शुक्रवार की रात बथान में गयी 14 वर्षीया किशोरी को जर्बदस्‍ती अपने घर में ले जाकर 22 वर्षीय युवक ने दुष्‍कर्म किया. इस संबंध में पीड़िता की मां ने गांव के मलाह मांझी के खिलाफ शनिवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. फिलहाल आरोपित फरार बताया जाता […]

विज्ञापन

मसौढ़ी : थाना के गोढ़ना गांव में बीते शुक्रवार की रात बथान में गयी 14 वर्षीया किशोरी को जर्बदस्‍ती अपने घर में ले जाकर 22 वर्षीय युवक ने दुष्‍कर्म किया. इस संबंध में पीड़िता की मां ने गांव के मलाह मांझी के खिलाफ शनिवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. फिलहाल आरोपित फरार बताया जाता है. जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की रात किशोरी अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित बथान में गई थी. आरोप है कि इसी दौरान पास के घर में रहनेवाले मलाह मांझी ने उसे पकड़ लिया

और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस उसे अपने घर में ले जाकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया. काफी देर बीत जाने के बाद जब किशोरी घर नहीं लौटी, तो किसी अन‍होनी की घटना से आशंकित मां उसकी तलाश करते हुए मलाह मांझी के घर पहुंची. उसे देखते ही मलाह मांझी धक्‍का देकर वहां से भाग निकला. बाद में किशोरी ने आपबीती बतायी. सूचना पाकर पुलिस रात में ही गांव में पहुंची और मामले की तहकीकात की.

इधर, शनिवार को पीड़िता की मां ने मलाह मांझी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. फिलहाल आरोपित फरार बताया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन