गोद लिये गये विद्यालयों को मॉडल बनायेंगे अधिकारी
दुरुस्त करायी जायेगी पठन-पाठन की व्यवस्था जहानाबाद नगर : शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा एक-एक विद्यालय को गोद लिया गया है. इन गोद लिए गये विद्यालयों को मॉडल के रूप में विकसित किया जायेगा . साथ ही पठन-पाठन की स्थिति को भी दुरुस्त कराया जायेगा ताकि अन्य विद्यालय भी इसे देख अपने विद्यालय में पठन-पाठन […]
दुरुस्त करायी जायेगी पठन-पाठन की व्यवस्था
जहानाबाद नगर : शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा एक-एक विद्यालय को गोद लिया गया है. इन गोद लिए गये विद्यालयों को मॉडल के रूप में विकसित किया जायेगा . साथ ही पठन-पाठन की स्थिति को भी दुरुस्त कराया जायेगा ताकि अन्य विद्यालय भी इसे देख अपने विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति को बेहतर बना सके. शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों के एक-एक विद्यालय को गोद लिया गया है. पूर्ववर्ती पदाधिकारियों द्वारा इन विद्यालयों को गोद लिया गया था लेकिन इनका समुचित विकास नहीं हो सका. अब जबकि विभाग में सभी नये पदाधिकारी योगदान दे चुके है
तो ऐसे में ये पदाधिकारी गोद लिए गये विद्यालयों को मॉडल के रूप में विकसित करना बहुत जरूरी है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ प्रियनंदन प्रसाद ने बताया कि सभी अधिकारियों द्वारा एक-एक विद्यालय को गोद लिया गया है. इन विद्यालयों को मॉडल बनाने के लिए इनका नियमित रूप से निरीक्षण किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति के साथ ही शिक्षकों तथा छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं जायेगा. साथ ही विद्यालय में साफ-सफाई के अलावे बच्चों में अनुशासन की भावना को भी विकसित कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों को गोद लिया गया है उसे इस लायक बनाया जाये ताकि उसका अनुकरण अन्य विद्यालय भी कर सके. इस संबंध में सभी अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे इन विद्यालयों का विशेष ध्यान दे तथा उसे मॉडल के रूप में विकसित कराएं.
स्कूलों का होगा नियमित निरीक्षण
जिले में पठन-पाठन की स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए विद्यालयों का सतत निरीक्षण किया जाता है लेकिन अधिकारियों द्वारा जिन विद्यालयों को गोद लिया गया है उन विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जायेगा ताकि विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति के साथ ही अन्य व्यवस्था भी सुदृढ़ हो सके. अधिकारी नियमित रूप से इन विद्यालयों में जाकर यह देखेंगे कि पढ़ाई की कैसी व्यवस्था है. वहीं साफ-सफाई के साथ विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए फूलों तथा पौधारोपण भी करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










