मुठेर के समीप ट्रेन से कट कर युवक ने दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने के पूर्व शव लेकर भाग गये ग्रामीण जहानाबाद : पटना-गया रेल खंड में जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के मुठेर गांव के समीप गुरुवार की सुबह ट्रेन से कटकर 38 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन इसके पूर्व ही जुटे ग्रामीण उसका […]

विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने के पूर्व शव लेकर भाग गये ग्रामीण

जहानाबाद : पटना-गया रेल खंड में जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के मुठेर गांव के समीप गुरुवार की सुबह ट्रेन से कटकर 38 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन इसके पूर्व ही जुटे ग्रामीण उसका शव लेकर भाग गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुठेर के आसपास के ही निवासी युवक का रात में पारिवारिक विवाद हुआ था. इसी कारण गुरुवार की सुबह युवक जहानाबाद से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया.
इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष शकुंतला किश्कू ने बताया कि आत्महत्या किये जाने की सूचना पाते ही सुबह करीब साढ़े छह बजे रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन वहां शव नहीं मिला. थानाध्यक्ष के अनुसार तहकीकात के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि घटना के तुरंत बाद कई लोग रेल पटरी पर आये और शव को लेकर चले गये. इस संबंध में यह पता लगाया जा रहा है कि जिस युवक ने आत्महत्या की वह कौन है. वैसे बताया जाता है कि युवक मुठेर गांव का ही निवासी था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन