बाढ़पीड़ितों के लिए आगे आये लोग

Updated:
विज्ञापन

कहीं वस्त्र, तो कहीं धन का किया जा रहा संग्रह बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए कई संगठनों द्वारा एकत्रित की जा रही राशि जहानाबाद नगर : प्रदेश के कई जिलों में आयी बाढ़ की विभीषिका ने पूरे जनमानस को उद्वेलित कर दिया है. बाढ़पीड़ितों की सहायता के लिए हर कोई सहयोग देने को आगे आ […]

विज्ञापन
कहीं वस्त्र, तो कहीं धन का किया जा रहा संग्रह
बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए कई संगठनों द्वारा एकत्रित की जा रही राशि
जहानाबाद नगर : प्रदेश के कई जिलों में आयी बाढ़ की विभीषिका ने पूरे जनमानस को उद्वेलित कर दिया है. बाढ़पीड़ितों की सहायता के लिए हर कोई सहयोग देने को आगे आ रहा है. बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों को समय पर भोजन तथा वस्त्र उपलब्ध कराने को लेकर कई संगठनों द्वारा धन संग्रह किया जा रहा है.
वहीं वस्त्र संग्रह भी हो रहा है ताकि उन्हें वस्त्र उपलब्ध कराया जा सके. बाढ़पीड़ितों की सहायता के लिए बड़ी संख्या में लोग सामने आ रहे हैं. विद्यार्थी परिषद तथा भारतीय जनता युवा मोरचा द्वारा चंदा एकत्रित करने का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है.
डीएम ने जिलावासियों से सहयोग का किया आह्वान : विनाशकारी बाढ़ की विपदा के समय सहयोग के लिए जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने भी लोगों से आह्वान किया है. बाढ़पीड़ितों को राहत पहुंचाने में मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में उदारतापूर्वक दान देने की अपील जिलावासियों से की है. उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए सहयोग करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन