करेंट लगने से किसान की मौत शुक्रवार को भी एक की गयी थी जान

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद,नगर : विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण शनिवार को भी एक किसान को अपनी जान गंवानी पड़ी. मामला काको थाना क्षेत्र के नेरथुआ पंचायत अंतर्गत देवचंद बिगहा गांव का है जहां के एक किसान स्नेही यादव (60 वर्ष) को अपनी जान गंवानी पड़ी. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देवचंद्र बिगहा निवासी स्व […]

विज्ञापन

जहानाबाद,नगर : विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण शनिवार को भी एक किसान को अपनी जान गंवानी पड़ी. मामला काको थाना क्षेत्र के नेरथुआ पंचायत अंतर्गत देवचंद बिगहा गांव का है जहां के एक किसान स्नेही यादव (60 वर्ष) को अपनी जान गंवानी पड़ी. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देवचंद्र बिगहा निवासी स्व बुद्दु यादव का पुत्र स्नेही यादव शनिवार की अहले सुबह करीब चार बजे कृषि कार्य से अपने खेतों में जा रहा था तभी रास्ते में 11 हजार वोल्ट का टूट कर गिरा हाइ टेंशन तार की चपेट में आ गया.

जिससे झुलस कर किसान की मौत हो गयी. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि वे अहले सुबह अपने खेतों में काम करने जा रहे थे तभी पहले टूट कर गिरा 11 हजार वोल्ट के तार के चपेट में आ गये. घटना की जानकारी परिजनों द्वारा भेलावर ओपी की पुलिस को दी गयी. जिसके बाद ओपी की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शुक्रवार को भी बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक किसान को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.

मिश्रबिगहा का किसान कमलेश यादव अपने गांव में ही झूलते हुए हाइ टेंशन तार की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी जान चली गयी थी. इस घटना को लेकर ग्रामीणों द्वारा जम कर बवाल भी काटा गया था. एनएच को जाम कर बिजली विभाग के दफ्तर में हंगामा भी बरपाया गया था. बावजूद इसके विभाग जर्जर तारों को बदलने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन