शिविर लगा कर किसानों को दिया जायेगा मुआवजा
जहानाबाद (नगर) : पटना-डोभी एनएच 83 के निर्माण से संबंधित भू-स्वामियों को उनकी अर्जित भूमि के मुआवजे का भुगतान शिविर लगा कर किया जायेगा. इसके लिए जिले के विभिन्न गांवों में दो से 17 अगस्त के बीच शिविर लगाये जायेंगे, जिसमें मुआवजा का भुगतान किया जायेगा. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि अर्जित जमीन के […]
जहानाबाद (नगर) : पटना-डोभी एनएच 83 के निर्माण से संबंधित भू-स्वामियों को उनकी अर्जित भूमि के मुआवजे का भुगतान शिविर लगा कर किया जायेगा. इसके लिए जिले के विभिन्न गांवों में दो से 17 अगस्त के बीच शिविर लगाये जायेंगे, जिसमें मुआवजा का भुगतान किया जायेगा. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि अर्जित जमीन के मुआवजे के भुगतान के संबंध में 33 गांवों में ग्रामवार शिविर लगाये जायेंग. सदर प्रखंड के सहवाजपुर, अदलूचक, कल्पा,
कनौदी के अलावा मखदुमपुर प्रखंड के लड़ौआ तथा नेर गांव में शिविर लगाये जायेंगे. उन्होंने बताया कि दो व नौ अगस्त को सरकारी विद्यालय, लड़ौआ, तीन व 10 अगस्त को नेर, चार व 11 अगस्त को सहवाजपुर, पांच व 12 अगस्त को कामदेव बिगहा, सात व 16 अगस्त को कामदेव बिगहा तथा आठ व 17 अगस्त को कनौदी मठ में शिविर लगा कर भू-स्वामियों के बीच मुआवजे का भुगतान किया जायेगा. इन शिविरों में संबंधित अंचलाधिकारी भी हल्का कर्मचारी के साथ उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










