नवयुवक डाक बम कांवरिया संघ देवघर रवाना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद (नगर) : शहर के राजाबाजार दौलतपुर के नवयुवक डाक बम कांवरिया संघ से जुड़े युवा बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए देवघर रवाना हुये. देवघर रवाना होने से पूर्व नवयुवक कांवरिया डीजे के धून पर शहर में भ्रमण कर लोगों में शिवभक्ति की भावना जागरूक कर दिया. दर्जनों की संख्या में डाकबम कांवरिया […]
विज्ञापन
जहानाबाद (नगर) : शहर के राजाबाजार दौलतपुर के नवयुवक डाक बम कांवरिया संघ से जुड़े युवा बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए देवघर रवाना हुये. देवघर रवाना होने से पूर्व नवयुवक कांवरिया डीजे के धून पर शहर में भ्रमण कर लोगों में शिवभक्ति की भावना जागरूक कर दिया. दर्जनों की संख्या में डाकबम कांवरिया शहर में झूमते-नाचते तथा ओम नम: शिवाय का जयकारा लगाते घूम रहे थे. जगह-जगह पर लोगों द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा था.
देवघर प्रस्थान करने वाले कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैजनाथ पर जलाभिषेक के लिए पैदल रवाना हुये. देवघर रवाना होने वाले कांवरियों मे उदय पासवान, अमरेश ,सुजीत, काली,कौशल ,अक्षय ,टूनू, आनंद,रोहित ,किशोरी, दीपक , सूरज , आदि शामिल थे. इधर बड़ी संख्या में महिला भक्तों द्वारा सोइयां घाट से जल भरकर बाबा सिद्धेश्वर नाथ पर जलाभिषेक किया गया. शुक्रवार की दोपहर त्रियोदशी होने के कारण ढाई सौ की अधिक की संख्या में महिला भक्तों ने सोइयां घाट पर जल भरी किया. जल भरी के उपरांत महिला भक्त शिव-पार्वती का गुणगान करते हुए मलहचक होते हुए मुख्य मार्ग से लालमंदिर पहुंचे जहां भोले भंडारी पर जलाभिषेक के उपरांत महिला भक्त गांधी मैदान संगम स्थित बूढ़वा महादेव पर भी जलाभिषेक किया. महिलाओं का उत्साह देखते हीं बन रहा था. डीजे के धून पर नाचते-गाते महिलाएं जगह-जगह रुक कर अपनी भक्ति का इजहार करते देखे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










