प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप जहानाबाद (नगर) : सदर अस्पताल में बुधवार की शाम एक प्रसूता की मौत हो गयी. इसकी जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गये व इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा करने लगे. पुलिस के आने के बाद हंगामा शांत हुआ. मिली जानकारी के […]
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
जहानाबाद (नगर) : सदर अस्पताल में बुधवार की शाम एक प्रसूता की मौत हो गयी. इसकी जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गये व इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा करने लगे. पुलिस के आने के बाद हंगामा शांत हुआ.
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नेरिया गांव निवासी पवन शर्मा की पत्नी मंशा कुमारी को प्रसव के लिए मंगलवार की शाम सदर अस्पताल में भरती कराया गया था. मंगलवार को चिकित्सकों द्वारा जांच-पड़ताल के उपरांत बुधवार की सुबह ऑपरेशन करने की बात कही गयी. बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बड़ा ऑपरेशन से उसे एक बच्चा हुआ था. बच्चे की पूरी तरह से स्वस्थ नहीं रहने पर उसे एसएनसीयू में रखा गया. वहीं, प्रसूता को ऑपरेशन के उपरांत वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया.
बुधवार की शाम प्रसूता की तबीयत अचानक बिगड़ गयी तथा उसकी मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा किया. मृतक के देवर प्रह्लाद कुमार का कहना है कि प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर बार-बार चिकित्सकों को इसकी जानकारी दी गयी, लेकिन किसी भी चिकित्सक ने मरीज को देखना मुनासिब नहीं समझा. इससे मरीज की मौत हो गयी.
इधर, अस्पताल में हंगामा किये जाने की जानकारी मिलने पर नगर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची, तब जाकर लोग शांत हुए. इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बीके झा ने बताया कि मरीज को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी गयी थी. मरीज को विशेष इलाज के लिए पटना भी रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे नहीं ले जा सके, जिससे मरीज की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










