भाकपा माओवादी संगठन का हार्डकोर सदस्य धराया

Updated:
विज्ञापन

ढाई वर्षों से था फरार, इंदर बिगहा के बधार में पकड़ा गया पूजन जहानाबाद/रतनी : शकुराबाद थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह इंदर बिगहा गांव के बधार में छापेमारी कर भाकपा मओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली पूजन सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया. वह परसबिगहा थाना क्षेत्र के मौलनाचक गांव का निवासी है. ढाई […]

विज्ञापन
ढाई वर्षों से था फरार, इंदर बिगहा के बधार में पकड़ा गया पूजन
जहानाबाद/रतनी : शकुराबाद थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह इंदर बिगहा गांव के बधार में छापेमारी कर भाकपा मओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली पूजन सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया. वह परसबिगहा थाना क्षेत्र के मौलनाचक गांव का निवासी है. ढाई साल से वह फरार चल रहा था.
उसके विरुद्ध शकुराबाद थाना में कांड संख्या 136/14 दर्ज है. छापेमारी का नेतृत्व शकुराबाद के थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने किया. उन्होंने बताया कि पूजन यादव के विरुद्ध 30 दिसंबर 2014 को विभिन्न धाराओं के अलावा 17 सीएल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. उत्तरापट्टी गांव के निवासी उपेंद्र यादव के बयान पर मामला दर्ज हुआ था, जिसमें रूस्तमचक गांव के पास सड़क निर्माण में प्रयुक्त रोड रोलर को जलाने और मुंशी से लेवी मांगने का आरोप है.
बताया गया है कि 30 दिसंबर 2014 को हथियारबंद नक्सलियों ने लेवी की मांग पूरी नहीं किये जाने पर हमला कर रूस्तमचक गांव के पास खड़े रोड रोलर को ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर जला दिया था और कुरहारा के समीप पुल निर्माण के मुशी को अगवा कर लिया था. लेवी की मांग शीघ्र पूरी करने की धमकी देकर कुछ दूरी पर ले जाकर मुंशी को माओवादियों ने छोड़ दिया था.
इस मामले में दर्ज उग्रवादी कांड के अनुसंधान में पूजन सिंह यादव समेत 22 लोगों को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस लंबे समय से पूजन की तलाश कर रही थी. इसी बीच मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि वह इंदरबिगहा के बधार से गुजर रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त नक्सली को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन