एनएच 110 पर बनेगा डिवाइडर

Updated:
विज्ञापन

पहल . काको मोड़ से चमड़ा गोदाम तक लोगों को होगी सुिवध जहानबाद : नगर पर्षद के द्वारा शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर उभरे गड्ढे भरे जायेगें ताकि जलजमाव की समस्या का समाधान हो सके. सोमवार से गड्ढे भरे जाने का काम प्रारंभ होगा. साथ ही शहर के काको मोड़ से निजामुद्दीनपुर चमड़ा गोदाम […]

विज्ञापन

पहल . काको मोड़ से चमड़ा गोदाम तक लोगों को होगी सुिवध

जहानबाद : नगर पर्षद के द्वारा शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर उभरे गड्ढे भरे जायेगें ताकि जलजमाव की समस्या का समाधान हो सके. सोमवार से गड्ढे भरे जाने का काम प्रारंभ होगा. साथ ही शहर के काको मोड़ से निजामुद्दीनपुर चमड़ा गोदाम (औधोगिक प्रांगण)तक जहानाबाद -एकंरसराय एनएच 110 पर डिवाइडर का निर्माण कराया जायेगा. ऐसा इसलिए की एनएच पर रोज लगने वाले जाम पर नियंत्रित किया जा सके. शनिवार की शाम उक्त निर्णय लिये गये नगर पर्षद सशक्त स्थायी समिति की संपन्न हुई बैठक में. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारीसंजीव कुमार के अलावा मुख्य पार्षद पूनम देवी ,उपमुख्य पार्षद मो. कलामउद्दीन ,समिति के सदस्य नगर पार्षद रीता देवी ,रेशमी देवी और ममता देवी उपस्थित थे.
बैठक में शहर के विभिन्न इलाकों में मुख्य सड़कों पर जलजमाव की जटिल समस्या पर चर्चा हुई .इसके समाधान के लिए सभी सदस्यों ने गड्ढे भरे जाने का प्रस्ताव लाया ताकि जलजमाव को दूर कर सड़क की हालत सुधारी जा सके. कार्यालय में मुख्य और उपमुख्य पार्षद के लिए अलग से कक्ष बनाने के प्रस्ताव पारित किये गये.साथ हीं एनएच 83 से माध्यमिक शिक्षक संघ भवन तक पीसीसी सड़क निर्माण कराने की स्वीकृति दी गयी. कच्ची सड़क रहने के कारण उक्त मुहल्ले में बड़ी संख्या में रहने वाले लोगों के आवागमन में हो रही कठिनाई का मामला उपमुख्य पार्षद ने उठाया था. पंचमहल्ला मोड़ के समीप नाला निर्माण कराने का भी निर्णय लिया गया ताकि चार-पांच वार्डों के मुहल्लों से निकलने वाले गंदे पानी का बहाव अवरुद्ध न हो.
शहर में जलजमाव दूर करने के लिए भरे जायेंगे गड्ढे
डिवाइडर बनने से जाम से मिलेगी निजात: काको मोड़ ऐसा तीन मुहाना है जहां से एनएच 83 और एनएच 110 निकलती है. उक्त स्थान से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े सवारी और व्यवसायिक वाहनों का आवागमन होता है. एनएच 83 पर तो डिवाइडर बना है लेकिन काको मोड़ से पूरब एकंगरसराय जाने वाली एनएच 110 पर जाम लगने से लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ती है.डिवाइडर नहीं रहने के कारण उक्त स्थान पर यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा है. बेतरतीब ढंग से गाड़ियां चलायी जाती हैं .सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण भी है. जिससे जाम की समस्या विकराल हो जाती है. राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है.
इन स्थितियों से निजात दिलाने के लिए बैठक में एनएच 110 पर काको मोड़ से चमड़ा गोदाम तक डिवाइडर बनाने का निर्णय लिया गया.उपमुख्य पार्षद ने बताया कि डिवाइडर निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन