बारिश से भिंडी व टमाटर के भाव में 50 फीसदी हुई बढ़ोतरी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : इस सप्ताह हुई बारिश के बाद सब्जियों के दाम आसमान चढ़ गये हैं. सब्जी बाजार महंगाई से जहां झुलस रहा है, वहीं लोगों के जायके का स्वाद भी बिगड़ गया है. ऐसे में लोग अब आलू से काम चला रहे हैं. सब्जियों के दाम में 5 से 10 रुपये प्रति किलो की वृद्धि […]

विज्ञापन

जहानाबाद : इस सप्ताह हुई बारिश के बाद सब्जियों के दाम आसमान चढ़ गये हैं. सब्जी बाजार महंगाई से जहां झुलस रहा है, वहीं लोगों के जायके का स्वाद भी बिगड़ गया है. ऐसे में लोग अब आलू से काम चला रहे हैं. सब्जियों के दाम में 5 से 10 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है. वहीं भिंडी व टमाटर के दाम में फीसदी का इजाफा हुआ है़ गौरतलब है कि पिछले रविवार से मंगलवार तक लगातार हुई बारिश के बाद खेतों में जलजमाव से सब्जी सूखने लगी हैं. खेतों में पानी जमा होने से करैला,

कद्दू, मिर्च, नेनुआ की फसल पूरी तरह सूख गयी हैं. सब्जी उत्पादक किसान फसल सूखने से माथा पीट रहे हैं. बारिश के बाद 50 लाख से अधिक की फसल के नुकसान का अनुमान लगाया गया है. ऐसे में बाजार में सब्जियों की आवक कम हो गयी है. किसानों के अनुसार अब तक कई एकड़ से अधिक खेतों की सब्जियां सूख चुकी हैं.

सब्जियों के दाम में भारी इजाफा हाेने के बाद किलो में खरीदने वाले अब लोग पाव में खरीद रहे हैं. सब्जियों के भाव कब घटेगें कहना मुश्किल है. फिलहाल हर तबका बेहाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन