75 लीटर देसी शराब हुई जब्त, धंधेबाज फरार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहर के वभना महादलित टोले में की गयी सघन छापेमारी मंदबुद्धि लड़की ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामला दर्ज जहानाबाद : जिले के ओकरी ओपी क्षेत्र के मोदनगंज गांव से 11 दिनों पूर्व अपहृत की गयी मंदबुद्धि 16 वर्षीया एक नाबालिग लड़की की बरामदी के बाद गुरुवार को सदर अस्पताल में उसका मेडिकल जांच कराया […]
विज्ञापन
शहर के वभना महादलित टोले में की गयी सघन छापेमारी
मंदबुद्धि लड़की ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामला दर्ज
जहानाबाद : जिले के ओकरी ओपी क्षेत्र के मोदनगंज गांव से 11 दिनों पूर्व अपहृत की गयी मंदबुद्धि 16 वर्षीया एक नाबालिग लड़की की बरामदी के बाद गुरुवार को सदर अस्पताल में उसका मेडिकल जांच कराया गया. लड़की एवं उसके परिजनों ने अपहरणकर्ताओं के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है. बता दें कि दो जुलाई की रात नाबालिग लड़की का अपहरण किये जाने का मामला ओकरी ओपी में दर्ज कराया गया था. गांव के ही सूरज कुमार समेत तीन युवकों को आरोपित बनाया गया था. दो दिनों के बाद चार जुलाई को अपहृत लड़की मसौढ़ी थाना क्षेत्र के भलूआं गांव के समीप सड़क किनारे से बरामद हुई थी.
उसके साथ मारपीट की गयी थी. सिर में गंभीर चोट रहने के कारण उसका पटना में इलाज चल रहा था. वहां से लौटने के बाद लड़की ने अपने बयान में अपने साथ दुष्कर्म किये जाने की बात कही. इसके बाद ओकरी ओपी के प्रभारी रूपेश कुमार ने लड़की का बयान कोर्ट में कलमबंद कराया और सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी. जांच प्रतिवेदन का पुलिस इंतजार कर रही है. पुलिस के अनुसार जिस लड़की का अपहरण का मामला दर्ज हुआ था वह कम सुनती और कम बोलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










