अस्पताल में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी

Updated:
विज्ञापन

सुबह से रजिस्ट्रेशन के लिए लग रही भीड़ जहानाबाद नगर : बरसात शुरू होने के साथ ही वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ गयी है. बड़ी संख्या में वायरल फीवर से पीड़ित मरीज इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं. सदर अस्पताल में इन दिनों सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की […]

विज्ञापन

सुबह से रजिस्ट्रेशन के लिए लग रही भीड़

जहानाबाद नगर : बरसात शुरू होने के साथ ही वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ गयी है. बड़ी संख्या में वायरल फीवर से पीड़ित मरीज इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं. सदर अस्पताल में इन दिनों सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लग जाती है. रजिस्ट्रेशन के बाद मरीज संबंधित डॉक्टरों से अपने मर्ज का इलाज कराते हैं. वायरल फीवर ह्युमैन सिस्टम को कमजोर कर देता है जिसकी वजह से शरीर में इंफेक्शन बहुत तेजी से बढ़ता है. अस्पताल में आने वाले वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों को दवाओं के साथ ही कई तरह की सलाह भी दी जा रही है.
क्या कहते हैं डॉक्टर
वायरल बुखार शरीर के कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र के कारण होता है. इसमें पारासिटामोल की गोली लेनी चाहिए. मरीज को आराम करना चाहिए साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ डॉक्टर से मिलकर जरूरी दवाएं लेनी चाहिए.
डॉक्टर रणविजय प्रसाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन