सज और संवर रहीं बराबर की वादियां

Updated:
विज्ञापन

श्रवणी मेले को लेकर दिन-रात लगे है मजदूर रविवार को होगा श्रावणी मेले का उद्घाटन मखदुमपुर : जिले के ऐतिहासिक प्राकृतिक घटाओं से परिपूर्ण बराबर की वादियों का सजाया एवं सवारा जा रहा है.वादियों में मजदूर दिन-रात इन वादियों को सजाने में जुटे है. पहाड़ी क्षेत्र में लगे चापाकल को मरम्मती, मंदिर आने-जाने वाले रास्ते, […]

विज्ञापन
श्रवणी मेले को लेकर दिन-रात लगे है मजदूर
रविवार को होगा श्रावणी मेले का उद्घाटन
मखदुमपुर : जिले के ऐतिहासिक प्राकृतिक घटाओं से परिपूर्ण बराबर की वादियों का सजाया एवं सवारा जा रहा है.वादियों में मजदूर दिन-रात इन वादियों को सजाने में जुटे है. पहाड़ी क्षेत्र में लगे चापाकल को मरम्मती, मंदिर आने-जाने वाले रास्ते, मंदिर जाने वाले सीढ़ियों एवं सीढ़ियों पर लगे रेलिंग की मरम्मत समेत पूरा पहाड़ी इलाका को बेहतरीन ढंग से सजाया जा रहा है. ताकि सावन माह में आने वाले लाखो श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो. वहीं पतालगंगा, हथियावोर, बावन सीढ़ियां से मंदिर जाने वाले मार्गो पर लाईट लगायी जा रही है.
वहीं नगर पंचायत मखदुमपुर के सफाई कर्मियों से सफाई करायी जा रही है. बीडीओ राजेश कुमार दिनकर लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे है. उन्होने बताया कि श्रावणी मेला का विधिवत उद्घाटन के अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री, विधायक एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि और जिला प्रशासन के लोग शामिल रहेंगे. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देख सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये है.
भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर परिषर में अच्छा सिस्टम लगाया है. सभी श्रद्धालु कतार होकर अरघा से हीं जलाभिषेक करेंगे. वहीं सुरक्षा को लेकर 16 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है.श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन ने अपील किया है कि वे हथियावोर के हीं रास्ते से मंदिर जाये. ये रास्ता सुलभ है. वहीं पूरा मेला परिषर में वाहनों की पार्किंग वर्जित रहेगा. वाहन रोकने के लिए आठ डोप गेट बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन