महिला पंच ने अफसरों से लगायी न्याय की गुहार
जहानाबाद : मनियावां गांव की निवासी और पंच संगीता देवी अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है. वह डरी-सहमी हैं. उन्हें भय है कि उनके साथ अप्रिय घटना हो सकती है. उन्हें अपने पति की हत्या के मामले के आरोपितों से केस उठाने की धमिकयां मिल रही हैं. इस संबंध में महिला पंच ने स्थानीय […]
जहानाबाद : मनियावां गांव की निवासी और पंच संगीता देवी अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है. वह डरी-सहमी हैं. उन्हें भय है कि उनके साथ अप्रिय घटना हो सकती है. उन्हें अपने पति की हत्या के मामले के आरोपितों से केस उठाने की धमिकयां मिल रही हैं. इस संबंध में महिला पंच ने स्थानीय अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया,अपनी दास्तां सुनायी,
लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. अब उनकी आस सूबे सबसे बड़े पुलिस अधिकारी डीजीपी और राज्य के मुख्य सचिव के अलावा महिला आयोग पर टिकी हैं. इन अधिकारियों के पास उक्त महिला पंच ने आवेदन दिया है और चार माह के भीतर अपने एवं अपने परिवार के साथ हुई घटनाओं का जिक्र कर समुचित कार्रवाई की मांग की है. महिला का कहना है कि उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की गयी थी. इस मामले में कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया, तो केस उठाने की धमकी दी गयी. आरोपितों का फरमान नहीं मानने पर उसकी आंखों के सामने उनके पति की गंड़ासे से काट कर हत्या कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










