महिला डिब्बे से 18 पुरुष यात्री गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : पटना-गया रेल खंड में आरपीएफ के द्वारा चलाये गये चेकिंग अभियान में सोमवार को महिला डिब्बे में सवार 18 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया. खबर के अनुसार जहानाबाद और तारेगना रेलवे स्टेशन के बीच गाड़ी संख्या 63244 डाउन पैसेंजर ट्रेन के महिला डिब्बे में अनधिकृत रूप से सवार 10 व्यक्तियों को, जबकि […]

विज्ञापन

जहानाबाद : पटना-गया रेल खंड में आरपीएफ के द्वारा चलाये गये चेकिंग अभियान में सोमवार को महिला डिब्बे में सवार 18 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया. खबर के अनुसार जहानाबाद और तारेगना रेलवे स्टेशन के बीच गाड़ी संख्या 63244 डाउन पैसेंजर ट्रेन के महिला डिब्बे में अनधिकृत रूप से सवार 10 व्यक्तियों को, जबकि तारेगना स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13244 डाउन से छह एवं जहानाबाद में दो पुरुष यात्रियों को जीआरपी के द्वारा पकड़ा गया. गिरफ्तार सभी 18 यात्रियों के विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट जहानाबाद में कांड पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट पटना भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन