दिव्यांग कर्मचारी की पिटाई कर रुपये छीने

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी के कनौदी गांव निवासी दिव्यांग युवक छोटन कुमार की पिटाई कर नशे में धुत लोगों ने उससे साढ़े तीन हजार रुपये छीन लिये. घटना रविवार की शाम चार बजे की बतायी जाती है. दिव्यांग युवक सदर प्रखंड कार्यालय का कर्मचारी है. इस संबंध में उसने पुलिस को […]

विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी के कनौदी गांव निवासी दिव्यांग युवक छोटन कुमार की पिटाई कर नशे में धुत लोगों ने उससे साढ़े तीन हजार रुपये छीन लिये. घटना रविवार की शाम चार बजे की बतायी जाती है. दिव्यांग युवक सदर प्रखंड कार्यालय का कर्मचारी है. इस संबंध में उसने पुलिस को सूचना दी है.

घटना के संबंध में बताया कि शाम चार बजे वे समीप के ही गुड़ियारी गांव स्थित हनुमान मंदिर में भजन सुनने गये थे. उसी दौरान नशे में धुत हड़पुरा गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जेब से साढ़े तीन हजार रुपये छीन लिये. एक अपराधी को वह पहचानता है.

, जिसका नाम पुलिस को बताया गया है. उसका यह भी कहना है कि मारपीट कर रुपये छीनने के बाद अपराधियों ने पुलिस में मामला नहीं दर्ज कराने की धमकी दी. इस संबंध में कड़ौना ओपी के प्रभारी राजाराम कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन